फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने जहर खाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने जहर खाकर जान दी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव रथेड़ी में महिला ने गृहक्लेश के चलते शनिवार शाम जहर खा लिया। परिजन उसे अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी निवासी सोनी (26) की शादी करीब पांच साल पूर्व गांव रथेड़ी निवासी मोनू के साथ हुई थी। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि काफी समय से पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जिसकी जानकारी दोनों के परिजनों को भी थी। शनिवार शाम सोनी ने किसी बात को लेकर हुई तकरार के बाद घर में खेती के लिए रखा जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। महिला की हालत खराब होते देख ससुराल वाले उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन तब तक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर उसके मायके पक्ष को सूचना दी, जिस पर वे भी मौके पर आ गए। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि मायके पक्ष ने पति व ससुराल वालों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर महिला को प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। शव को मोर्चरी भेज दिया गया है। यदि तहरीर आती है तो उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें