फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाट और मच्छरदानी के साथ देंगे धरना : महासचिव

विज्ञापन
महावीर चौक स्थित कार्यालय पर बैठक करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
खाट और मच्छरदानी के साथ देंगे धरना : महासचिव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन ने जनपद पुलिस के खिलाफ आंदोलन चलाने की रणनीति बनाई है। जल्द ही एसएसपी दफ्तर पर धरना देने की तारीख घोषित की जाएगी। संगठन के महावीर चौक स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में कार्यकर्ताओं से खाट और मच्छरदानी के साथ धरने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

महावीर चौक स्थित भाकियू कार्यालय पर मंडल महासचिव राजू अहलावत ने आरोप लगाया किया जिले की पुलिस उत्पीड़न करने पर उतर आई है। किसानों के ट्रैक्टर तक सीज किए जा रहे हैं। किसान का उत्पीड़न किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लगातार जिस तरह पुलिस आम आदमी के अपमान पर उतर आई है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह सोशल डिस्टेंसिंग के लिए खाट और मच्छरदानी के साथ धरना देने को तैयार रहें। जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने कहा कि किसान जनता का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। पुलिस चेकिंग के नाम पर आम जनता का आर्थिक शोषण कर रही है। भाकियू इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। धर्मेंद्र मलिक, कपिल सोम, विकास शर्मा, ओमपाल मलिक, धर्मपाल बैंसला, अशोक घटायन, मांगेराम त्यागी, विपिन आदि मौजूद रहे। राजू अहलावत ने बताया कि जल्द ही भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत एसएसपी दफ्तर पर धरने की तारीख घोषित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें