शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान खालापार में भ्रमण करते डीएम और एसएसपी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हुई जुमे की नमाज
मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस फैलने के बाद जारी लॉकडाउन खत्म होने के बाद शुक्रवार को मस्जिदों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ जुमे की नमाज अदा की गई।
करीब ढाई माह की लंबी अवधि से बंद धर्मस्थलों के खुलने के बाद शुक्रवार को पहली बार सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई। हालांकि प्रशासन के सख्त रूप के चलते मस्जिदों में नमाज अदा करने वालों की संख्या गिनती की रही। वहीं, डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव ने शुक्रवार दोपहर मोहल्ला खालापार, फक्करशाह चौक समेत कई स्थलों पर जाकर जुमे की नमाज को लेकर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मस्जिदों में पांच लोगों ने ही नमाज अदा की है। इस दौरान सोशल डिस्टेंस का पूरा ध्यान रखा गया है।