फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में गेहूं की आवक हुई शुरू

विज्ञापन
नवीन मंडी स्थल पर बिक्री के लिए पहुचां गेहू को साफ करते लोग।। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मंडी में गेहूं की आवक हुई शुरू
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में गेहूं की कटाई और खरीद शुरू हो गई है। मंडी में गेहूं पहुंचने लगा है। व्यापारियों द्वारा सरकारी रेट से अधिक दाम पर खरीद की जा रही है। सरकार ने गेहूं का मूल्य 1935 रुपये क्विंटल मूल्य तय किया है, जबकि मंडी में 2000 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन

इस बार गेहूं का बाजार भाव सरकार के रेट से ज्यादा रह सकता है। लॉकडाउन के चलते कुछ व्यापारियों ने 35 रुपये किलोग्राम तक आटा बेचा है। गेहूं का स्टॉक नहीं होने से भी प्रशासन के सामने समस्या आ रही थी। हरियाणा से गेहूं खरीदने की बात चल रही थी। मंडी में गेहूं की आवक शुरू हो जाने से प्रशासन को भी राहत मिली है। अपर जिलाधिकारी (वित्त) आलोक कुमार ने बताया कि सरकारी क्रय केंद्रों पर 15 अप्रैल से गेहूं की खरीद प्रारंभ हो जाएगी। इसके लिए 48 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। सभी पर एक साथ गेहूं खरीद होगी। सरकार ने 1925 रुपए क्विंटल का रेट घोषित किया है। पैसा सीधे किसानों के खातों में जाएगा। विभाग ने सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। यदि मंडी में रेट अधिक रहा तो किसान व्यापारियों को अनाज दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें