पुलिस लाइन में सैनिटाइजेशन चैंबर स्थापित
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शनिवार को पुलिस लाइन परिसर में सैनिटाइजेशन चैंबर स्थापित किया गया। जल्द ही ऐसे चैंबर जनपद के सभी थानों में भी स्थापित किए जाने की तैयारियां की जा रही हैं। पुलिस लाइन परिसर में एसएसपी अभिषेक यादव ने शनिवार को सैनिटाइजेशन चैंबर का शुभारंभ किया। एसएसपी ने बताया कि चैंबर में घुसने वाले व्यक्ति के ऊपर दवा युक्त सैनिटाइजर का छिड़काव किया जाता है, जिससे संक्रमण की गुंजाइश खत्म हो जाती है। पुलिस लाइन के हर कर्मचारी को इस सैनिटाइजेशन चैंबर से होकर निकलने के निर्देश दिए गए हैं।