फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरदस्त बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में हुआ जलभराव, दुकानों में भी घुसा गंदा पानी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में बुधवार तड़के से शुरू हुई जबरदस्त बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में मार्गों के साथ ही खेतों में भी जलभराव की स्थिति हो गई, जिससे पशुओं के लिए चारा तक किसान नहीं काट पाए। वहीं, बाजारों में भी लगातार बारिश से जलभराव की स्थिति रहने से सन्नाटा पसरा रहा। गंदा पानी दुकानों में घुसने से व्यापारी साफ-सफाई करने में व्यस्त रहे।
शाहपुर। बुधवार तड़के से हो रही लगातार बारिश से कस्बे के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी जलभराव हो गया। मोहल्ला इस्लामाबाद, गोकुलपुर, सैनियान और कस्सावान में सड़कों पर जलभराव के साथ ही घरों में भी गंदा पानी घुस गया। कस्बे के मेन बाजार में बारिश का पानी दुकानों में घुस गया, जिससे काफी सामान खराब होने की स्थिति में पहुंच गया है। लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत द्वारा नालों की साफ-सफाई न कराने और तालाबों पर अतिक्रमण होने से जलभराव की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

मोरना। लगातार बारिश से कस्बे व क्षेत्र के सभी तालाब ओवरफ्लो हो गए हैं, जिससे गंदा पानी लोगों के घरों में घुसने लगा है। भोकरहेड़ी में जबरदस्त बारिश के चलते सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं, जिससे राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। भारी जलभराव के चलते बाइकों के साथ ही बड़े वाहन भी पानी में बंद हो गए, जिन्हें कड़ी मशक्कत कर निकाला गया। मोहल्ला नेहरू चौक के लोगों का कहना है कि तालाबों की सफाई न होने के कारण इतने अधिक जलभराव की समस्या हुई। लंबे समय से तालाबों की सफाई कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
रोहाना। बुधवार तड़के हुई जबरदस्त बारिश से गांव की सभी सड़कों पर भारी जलभराव हो गया। गांव की मेन सड़कों व घरों में जबरदस्त जलभराव होने से लोगों को भारी परेशानियां उठानी पड़ी। कई मुख्य मार्गों पर भी जलभराव रहने से चरथावल व छपार रोड पर वाहनों का आवागमन काफी देर तक बाधित रहा।
विज्ञापन

छपार। बुधवार तड़के से लगातार हो रही बारिश से लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया। खेतों में पानी भरने से पशुओं के लिए चारा लाना भी मुश्किल हो गया, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

रोहाना सुबह तेज मूसलाधार बारिश से जलमग्न सड़के से गुजरते वाहन।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें