शाहपुर में केंद्रीय राज्यमंत्री से मुलाकात करते गांव काकड़ा के ग्रामीण ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
शाहपुर। गांव काकड़ा के ग्रामीणों ने रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान से मिलकर गांव में विकास कार्य कराए जाने की मांग की। केंद्रीय राज्यमंत्री ने गांव में जल्द विकास कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया।
क्षेत्र के गांव काकड़ा के ग्रामीण रविवार को जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद डॉ संजीव बालियान से मिलने उनके एटूजेड कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचे। ग्रामीणों ने केंद्रीय राज्यमंत्री को बताया कि गांव में पीर वाले तालाब से बन रहे नाले की चौड़ाई काफी कम है, जिससे पर्याप्त जलनिकासी नहीं हो पाती। ग्रामीणों ने नाले की चौड़ाई डेढ़ फुट के स्थान पर तीन फुट कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब की सफाई न होने के कारण गांव के सभी मार्गों पर जलभराव रहता है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। केंद्रीय मंत्री से मिलने वाले ग्रामीणों में अनुज बालियान, विकास कुमार, हरवीर सिंह, अनिल कुमार, अरविंद बालियान, नरेंद्र सिंह, ओमवीर कौशिक, वीरेंद्र सिंह, प्रेमपाल सिंह और सोनू आदि शामिल रहे।