फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत सरोवर योजना में शामिल होगा गांव का तालाब

विज्ञापन
रोनी हरजीपुर में खेल मैदान और तालाब के लिए मुआयना करते बीडीओ और ग्राम प्रणान - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, चरथावल। रोनी हरजीपुर गांव में खंड विकास अधिकारी रणवीर सिंह ने तकनीकी टीम के साथ रोनी हरजीपुर में अमृत सरोवर योजना के लिए तालाब का मुआयना किया। उन्होंने ग्राम प्रधान से चर्चा करने के बाद एक तालाब को इस योजना में शामिल कर सुंदरीकरण कराने को हरी झंडी दी है। खेल प्रतिभाओं के निखारने के लिए कबड्डी के लिए मैट ग्राउंड बनाने के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को टीम ने ग्राम प्रधान विनोद पुंडीर के साथ साढ़े 13 बीघा के तालाब का मुआयना किया। प्रधान ने बताया गांव से अमृत सरोवर योजना में दो तालाबों को प्रस्ताव भेजा था। बीडीओ ने निरीक्षण के बाद एक तालाब को इस योजना में शामिल करने के लिए हरी झंडी दी है। गांव के तालाब का जीर्णोद्घार कर स्वच्छ और निर्मल जल भरा जाएगा। गंदा पानी निकासी के लिए नाला बनाया जाएगा। तालाब के चारो तरफ हरे- भरे पेड़ लगाकर वातावरण को सौम्य बनाने की योजना है। इसके अलावा गांव में मिनी स्टेडियम में मैट पर कबड्डी खेल को विकसित किया जाएगा। प्रधान ने बीडीओ को बताया महाराणा प्रताप स्टेडियम में उन्होंने विकसित कराया। जूनियर और सीनियर वर्ग के अलग-अलग टीम रोजाना कबड्डी का अभ्यास करती है। वालीबॉल शूटिंग की टीम भी रोजाना मैदान पर पसीना बहाती है। एडीओ राजेंद्र कुमार, जेई कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें