फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के मामले में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। युवती के साथ छेड़छाड़ को लेकर दो वर्गों के बीच हुई मारपीट को लेकर भाजपाइयों और लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली में जमकर हंगामा किया था। इस मामले में पुलिस ने पांच नामजद सहित 25 के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात्रि नगर के एमबीडी चौक पर छेड़छाड़ को लेकर दो वर्गों के बीच मारपीट हो गई थी। इसमें एक पक्ष से आकाश व दूसरे पक्ष से अब्दुल्ला घायल हो गए थे। मामले को लेकर एक वर्ग के लोगों ने जमकर हंगामा किया था। इतना ही नहीं कार्रवाई को लेकर भाजपा नेता कोतवाली में ही धरने पर बैठ गए थे। सूचना मिलने पर एसपी देहात सूरज राय भी देवबंद पहुंच गए थे। उनके द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर गुस्साए लोगों को शांत किया था। शुक्रवार को सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि एक पक्ष की तहरीर पर पांच लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 21 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें आरोपी गुलजार, अब्दुल्ला, सलमान और आफताब को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की एक वीडियो भी सामने आई है। जिसकी जांच कराई जा रही है।
एक्सपायरी डेट की दवा वापस करने पर की गई मारपीट : बुशरा
देवबंद। छेड़खानी और मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष के इम्तियाज की बेटी बुशरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बृहस्पतिवार की रात्रि भाई अब्दुल्ला के साथ एमबीडी चौक स्थित एक मेडिकल स्टोर पर एक्सपायरी डेट की दवा वापस करने गई थी। आरोप है कि स्टोर संचालक ने दवा वापस करने से मना कर दिया और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। जब भाई ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की और उससे दो हजार रुपये व दो तोला सोने की चेन भी छीन ली। बुशरा का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए पुलिस ने उसके भाइयों के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें