फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधे तेरे चरणों की धूल जो मिल जाए...

विज्ञापन
बसंतोत्सव के दौरान श्री राधा वल्लभ मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालु - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
श्री राधा वल्लभ मंदिर में हुआ वसंतोत्सव
विज्ञापन

देवबंद। वसंत पंचमी पर्व पर श्री राधा वल्लभ मंदिर परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं को वसंत पंचमी व श्री राधा वल्लभ मंदिर के इतिहास के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

श्री राधावल्लभ मंदिर में आयोजित वसंतोत्सव में सेवाधिकारी नीरज गोस्वामी ने बताया कि 550 वर्ष पूर्व धरती पर श्री कृष्ण की वंशी एकावतार आचार्य श्रीहित हरिवंश जी के रूप मे हुआ था। बताया की श्रीहित हरिवंश जी के पूर्वजों का निवास स्थान हमेशा से देवबंद रहा है। इसलिए आज के दिन मंदिर में विशेष कार्यक्रम किया जाता है। कहा कि श्रीहित हरिवंश जी ने ही श्री राधारानी जी की आज्ञा पाकर कुएं से श्री राधानवरंगी लाल जी को प्रकट किया था। इस दौरान सजाए गए फूल बंगले को देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। मंदिर में राधे तेरे चरणों की धूल जो मिल जाए, राधा रानी के नैन प्यारे प्यारे जैसे भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य भी किया। इसमें राजकिशोर गुप्ता, अश्वनी गर्ग, अजय टंडन, शिवकुमार वर्मा, दीपक टंडन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें