उपसा कंपनी के अधिकारियों को सर्विस रोड की खामियां दिखाते किसान नेता चौधरी विरेंद्र सिंह गुर्जर
- फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे का निर्माण करने वाली उपसा कंपनी के अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय किसान यूनियन के नेताओं के साथ फ्लाईओवर के नीचे बनी सर्विस रोड का निरीक्षण किया। कुछ स्थानों पर खामियां मिली हैं। जिन्हें शीघ्र दुरुस्त कराने का यूनियन नेताओं को आश्वासन दिलाया गया है।
निर्धारित समयावधि में शुक्रवार को एसडीएम दीपक कुमार ने उपसा कंपनी के अधिकारियों और अंतरराष्ट्रीय किसान यूनियन के नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान फ्लाईओवर के नीचे बनी सर्विस रोड तथा टोल टैक्स के संबंध में चर्चा की गई। एसडीएम ने कंपनी अधिकारियों सर्विस रोड संबंधी कमियों को तुरंत दूर करने को निर्देशित किया। इसके बाद उपसा कंपनी के इंजीनियर आलोक वर्मा और अभय सिन्हा अंतरराष्ट्रीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विरेंद्र सिंह गुर्जर के साथ फ्लाईओवर के नीचे पहुंचे। जहां उन्हें कुछ स्थानों पर खामियां मिलीं। इंजीनियर आलोक वर्मा ने सभी कमियों को नोट कर किसान नेता विरेंद्र सिंह को उन्हें शीघ्र दूर कराने का आश्वासन दिलाया। टोल प्लाजा पर टैक्स में स्थानीय नागरिकों को छूट दिए जाने के संबंध में आला अधिकारियों से विचार विमर्श कर समाधान कराने की बात कही। चौधरी विरेंद्र गुर्जर ने कहा कि यदि कंपनी ने अधूरे कार्य पूर्ण करने में कोई आनाकानी की तो यूनियन कंपनी के खिलाफ आंदोलन को मजबूर होगी। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस मौके पर चौधरी नूर हसन, चौधरी सरवेश कुमार, मांगेराम चौधरी, शीशपाल व आबिद हसन आदि रहे।
उपसा कंपनी के अधिकारियों व अंतर्राष्ट्रीय किसान यूनियन नेताओं के साथ बैठक करते एसडीएम दीपक कुमा- फोटो : DEVBAND