फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में हादसा: नाले में गिरी कार, पांच दोस्त गंभीर रूप से घायल, शादी समारोह से लौट रहे थे घर

Fri, 03 Dec 2021 01:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में एक कार नाले में गिर गई। इस हादसे में पांच दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण दौड़ पड़े।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में नाले में गिरी कार, हादसे में पांच दोस्त घायल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में शुक्रवार सुबह एक हादसा हो गया। यहां रतनपुरी क्षेत्र में कल्याणपुर टोड़ा मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गंदे नाले में गिर गई। वहीं कार में सवार पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार सभी युवक शामली के रहने वाले हैं। बताया गया कि ये सभी शादी समारोह में शामिल होने के बाद टोड़ा में अपने दोस्त को छोड़कर वापस शामली जा रहे थे। 

विज्ञापन

 

पांचों दोस्त गंभीर रूप से घायल

बताया गया कि गुरुवार की रात टोड़ा निवासी प्रवीण पुत्र मनोज अपने पांच दोस्तों अविनाश, विक्की, अभिषेक, अंकुर और शेर सिंह निवासी शामली के साथ मुजफ्फरनगर के चांदपुर मखियाली में शादी समारोह में शामिल होने गया था। वहीं शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे कार सवार सभी युवक टोड़ा निवासी अपने दोस्त प्रवीण को उसके घर छोड़कर वापस शामली जा रहे थे। इसी दौरान इनकी कार अनियंत्रित होकर बिना रेलिंग के नाले में गिर गई। दुर्घटना के बाद कार सवार युवकों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में कार सवार सभी युवक बुरी तरह घायल हो गए। 

यह भी पढ़ें: अडानी समूह बनाएगा गंगा एक्सप्रेसवे : अमरोहा से प्रयागराज तक मिला तीन चरणों का काम 

सूचना मिलते ही दौड़ पड़े ग्रामीण

इसी समय बुढ़ाना शुगर मिल में गन्ना डालकर आ रहे बुग्गी सवार किसानों ने घटना की जानकारी टोड़ा के ग्रामीणों को दी। सूचना मिलने के बाद टोड़ा के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने निजी वाहनों से सभी घायलों को उपचार के लिए बुढ़ाना में एक अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: व्यापारी की मौत का मामला: तेजी से वायरल हो रहा ऑडियो, बहनोई ने पत्नी को लेकर खोला ये बड़ा राज
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने सभी घायलों के परिजनों को जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें