फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद तौल शुरू करने पर हंगामा

विज्ञापन
चरथावल में तौल में देरी होने से किसानों का देवबंद मिल केंद्र पर धरना- प्रदर्शन - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
तीन दिन बाद तौल शुरू करने पर हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। चरथावल पश्चिम में देवबंद शुगर मिल के क्रय केंद्र पर तीन दिन तौल बंद होने से नाराजगी जताते हुए किसानों ने हंगामा किया। शनिवार को तौल शुरू होने पर गन्ने से लदी बुग्गियों की लंबी कतार लगने से गुस्सा भड़क गया और किसान मौके पर धरना देकर बैठ गए। चेयरमैन सतेंद्र त्यागी के हस्तक्षेप के बाद मौके पर पहुंचे मिल के एजीएम (गन्ना) विपिन त्यागी ने किसानों की समस्या का समाधान कराने का भरोसा देकर शांत किया।
विज्ञापन

देवबंद मिल में फैक्टरी में तकनीकि खराबी के कारण चरथावल में संचालित केंद्र पर तीन दिन से तौल नहीं हो रही थी। जिससे 24 नवंबर की पर्चियां तिथि निकलने के कारण निलंबित हो गई हैं। शनिवार का तौल होने पर केंद्र पर किसानों की भीड़ लग गई। किसानों ने कहा एक बुग्गी के फोटो लेने और तौल में घंटो लग रहे हैं। हंगामे पर नगर पंचायत अध्यक्ष सतेंद्र त्यागी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मिल प्रबंधन को सूचित किया। फैक्टरी से एजीएम केन विपिन त्यागी एवं जोनल प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि रविवार से नई बड़ी मशीन का इंतजाम करा दिया जाएगा, ताकि किसानों की बुग्गी का तौल जल्द हो सके। मौके पर प्रदीप त्यागी, सुरेश त्यागी, असलम त्यागी, वाजिद, जोगेंद्र त्यागी, पूर्व सभासद कन्हैया त्यागी, प्रदीप कुमार, इसरार त्यागी, नसीम, सत्तार त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें