फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में हादसों का कहर: कार चालक समेत दो की मौत, मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Sat, 25 Nov 2023 01:34 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar Accident News : मुजफ्फरनगर में अलग-अलग हादसों में कार चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। इनके अलावा दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में सड़क हादसा। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में दो अलग-अलग हादसों में कार चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। इनके अलावा दोनों हादसों में दो लोग घायल भी हुए हैं। दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


घटना - 1
सड़क हादसे में कार चालक की मौत, चचेरा भाई घायल

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में बड़ौत मार्ग पर एक कार गोवंशीय पशु से टकरा गई। वहीं, इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई।

शुक्रवार देर रात के समय अपनी कार लेकर समीर अपने चचेरे भाई के साथ मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी के अपने गांव बिलासपुर जा रहा था। बुढ़ाना-बड़ौत मार्ग पर बायवाला पुलिस चौकी के पास उनकी कार गोवंश से टकरा गई। हादसे में कार पलट गई। कार पलटने से चालक समीर के सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई, जबकि चचेरा भाई घायल हो गया।परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने और अन्य किसी कार्रवाई से मना कर दिया। वहीं, गमगीन माहौल में परिजन देर रात के समय समीर के शव को अपने साथ ले गए।

यह भी पढ़ें: UP: दरोगा की कांस्टेबल पत्नी की दबंगई, महिला को बीच सड़क पर पीटा, बाल भी खींचे, पीड़िता ने लगाई गुहार
विज्ञापन

घटना - 2
हादसे में कार सवार की मौत

मुजफ्फरनगर के छपार में दिल्ली-देहरादून हाइवे के बिजोपुरा कट पर एक ऑल्टो कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में सोनीपत के विकास नगर निवासी 26 वर्षीय केशव पुत्र सुभाष शर्मा की मौत हो गई। हादसे में गौरव पुत्र रामनिवास निवासी कंझावला घायल हो गया है। वहीं, चालक ट्रेक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव व घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। केशव को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: West UP News Live: आज बिजनौर आएंगे अखिलेश यादव, जनसभा को करेंगे संबोधित, पढ़ें ताजा खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें