फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छात्राएं बोलीं- मास्टरजी क्लास में देखते हैं अश्लील वीडियो, डीएम से की शिकायत, बीएसए ने बैठाई जांच

Tue, 04 Mar 2025 08:22 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में एक प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं ने आज परिजनों संग डीएम से शिकायकत करते हुए बताया कि हेडमास्टर क्लास के भीतर अश्लील वीडियो देखते हैं। मामले में जांच कमेटी गठित की गई है। 
विज्ञापन
- फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना क्षेत्र के गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं ने आरोप लगाया कि कक्षा में हेडमास्टर अश्लील वीडियो देखते हैं। छात्राएं परिजनों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची और शिकायती पत्र सौंपा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की और जांच शुरू करा दी है।

विज्ञापन


आरोप है कि हेडमास्टर अक्सर कक्षा में वीडियो देखते रहते थे। इस बात को उन्होंने विद्यालय के ही अन्य शिक्षक को बताया। इसके बाद हेडमास्टर और शिक्षक के बीच विवाद बढ़ गया।

यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी: मेरठ में बने बल्लों से पाकिस्तान-दुबई में धूम मचा रहे बल्लेबाज, जानें कौन-कौन कर रहे इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को कक्षा चार और पांच की छात्राएं परिजनों के साथ डीएम कार्यालय पहुंची। उन्होंने डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। बीएसए इसके बाद डीएम कार्यालय पहुंचे और परिजनों से मामले की पूरी जानकारी ली।

बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए समिति गठित कर दी गई है। इसमें बीईओ बुढ़ाना और बीईओ चरथावल को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें दो दिन के अंदर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें