फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में हादसा: ट्रॉले से आगे निकालने की होड़ में पलटा गन्ने से लदा ट्रक, दो कर्मचारियों की मौत

Mon, 03 Mar 2025 09:20 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मंसूरपुर चीनी मिल में आज शाम हुए एक दर्दनाक हादसे में दो कर्मचारियों की माैत हो गई। तकरीबन एक घंटे की मशक्कत के बाद शव निकाले जा सके।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के मंसूरपुर चीनी मिल के मुख्य गेट के पास ट्रॉले से आगे निकालने की होड़ में ओवरलोड अनियंत्रित गन्ना लदा ट्रक दीवार पर पलट गया। हादसे में  दीवार के पास खड़े मिल के दो अस्थाई कर्मचारी पिंटू (42) और अरविंद (38) की दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन


मंसूरपुर चीनी मिल क्षेत्र के सिलाजुड्डी गांव के क्रय केंद्र से गन्ने लेकर चालक अख्तर मिल में आ रहा था। जब वह चीनी मिल के गेट पर पहुंचा तो उसके ट्रक के आगे पुरबालियान निवासी जानू ट्रॉले में गन्ने लेकर मिल में जा रहा था।

ट्रक को  ट्रॉले से आगे निकालने की होड में जब वह मोड पर पहुंचा तो ट्रक एक तरफ झुक गया। ट्रक अनियंत्रित देख  पास में ही खड़े पिंटू व अरविंद बचने के लिए  दीवार के पास खड़े हो गए। लेकिन ट्रक झुक कर दीवार पर पलट गया और तब दोनों युवक ट्रक के नीचे दब गए। ट्रक में लदे गन्ने भी दूर तक फैल गए।

हादसे की जानकारी पाकर ट्रक संचालक ठेकेदार भी पहुंच गए । बामुश्किल दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन  दोनों की मौत हो गई।  पुलिस ने बताया कि हादसे के बारे में अभी तहरीर नही आई है। 
विज्ञापन

बचाव के लिए दौड़े लोग, एक घंटे में निकाले शव
हादसे को देखते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर जा पहुंचे। ट्रक का चालक सकुशल बाहर निकल गया। सूचना देने पर मिल के अधिकारी व कर्मचारी लोडर व क्रेन लेकर पहुंचे। लोगों ने लोडर से गन्ने उठाए,  लेकिन तब तक दोनों अस्थाई कर्मचारियों की मौत हो गई थी। दोनों शव बाहर निकालने में एक घंटा लगा। गन्ने हटाने के बाद क्रेन से ट्रक सीधा कराया गया।
 
काफी समय से मिल में काम करते थे दोनों कर्मचारी
पिंटू मूल रूप से गोंडा का रहने वाला है। उसके पिता राम कुमार ठाकुर सरशादी लाल इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। पिंटू चीनी मिल में पेकिंग का करता था। अरविंद मूल रूप से जौनपुर का निवासी है। उसका भाई नीरज मिल में करता है। अरविंद भी लगभग दस साल मिल में वायरलैस विभाग में आपरेटर था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें