फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा हादसा: अचानक गिरी मकान की छत, दो महिलाओं समेत तीन की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

Fri, 30 Jul 2021 12:56 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

बारिश के चलते एक बड़ा हादसा हो गया। मकान की छत गिरने से मां-बेटी समेत तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में गुरुवार देर रात एक बड़ी घटना हो गई। थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव बेगराजपुर में गुरुवार रात बारिश के दौरान इम्तियाज का कच्चा मकान गिर गया और मलबे में दबकर दो महिलाओं व एक बालिका की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वाली तीनों महिलाएं इम्तियाज की रिश्तेदार हैं। उधर, बिजनौर के गांव कल्हेड़ी में एक मकान की दीवार गिर गई, इसके मलबे में दबकर गांव मुबारिकपुर निवासी सुरेश की मौत हो गई।  

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के गांव बेगराजपुर में हादसा गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ और इस हादसे में जुबैदा (35) पत्नी खुरगान निवासी गांव गगसौना, थाना फलावदा मेरठ, इनकी बेटी अलीशा (12) और मीना (70) पत्नी हबीब निवासी गांव तेजलहेड़ा थाना चरथावल की मौत हुई है। वहीं इम्तियाज (45), उसकी पत्नी सायरा (40), बेटी नगमा (21) और दामाद परवेज गंभीर रूप से घायल हो गए। 
बताया जा रहा है कि इम्तियाज की पत्नी सायरा बीमार थी और उनका ऑपरेशन हुआ था। उन्हें देखने के लिए बेटी नगमा अपने पति और पति की दादी मीना के साथ ससुराल तेजलहेड़ा से और सायरा की बहन जुबैदा अपनी बेटी अलीशा के साथ गगसौना गांव आई हुई थी। 
विज्ञापन


बताया गया कि हादसे के वक्त तेज बारिश हो रही थी और यह सभी बैठकर बात कर रहे थे, इस दौरान मकान की छत गिर गई। छत गिरने से ये सभी मलबे में दब गए। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इन्हें मलबे से बाहर निकालकर बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में ले गए, जहां मीना और जुबैदा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अलीशा की जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें