फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर टूटा गमों का पहाड़: दो हादसों में महिला समेत तीन लोगों की मौत, कई लोग घायल

Tue, 02 Nov 2021 10:09 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जिले में धनतेरस के दिन कई घरों में मातम पसर गया। यहां दो सड़क हादसों में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। वहीं मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
घायल युवक को अस्पताल ले जाते हुए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में धनतेरस के दिन दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसे हुए। इन दोनों हादसों में महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। जिले में त्योहार के दिन कई परिवारों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन


हादसा - 1
पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव हरिनगर झबरपुर निवासी तेजपाल सोमवार को गांव के ही 40 वर्षीय यासीन बाइक का इंजन लगा रेहड़े में सवार होकर कपूरगढ़ गए थे। उनके साथ महिला कृष्णा (42 वर्ष) और भोला भी गए थे। वहीं देर रात कपूरगढ़ से लौटते हुए जब वे कस्बे में लक्सर रोड स्थित गांव सुआहेड़ी के पास पहुंचे, तो सामने से आती तेज रफ्तार बाइक ने उनके इंजन लगे रेहड़े में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार के साथ ही रेहड़े में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी भेजा, जहां यासीन व कृष्णा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य तीनों घायलों को फिलहाल सीएचसी में ही भर्ती किया गया है। पुलिस के अनुसार बाइक पर जनपद हरिद्वार के रुड़की के मोहल्ला रामनगर निवासी राहुल सवार था।
विज्ञापन


हादसा - 2
खरीदारी करने जा रहे युवक की मौत, दो घायल


मुजफ्फरनगर के भोपा में तेज रफ्तार और यातायात नियमों से बेपरवाही धनतेरस के प्रमुख त्योहार पर एक परिवार को जिंदगी भर का गम दे गई। छछरौली के निकट तेज रफ्तार बाइक अचानक बेकाबू होकर नाले में गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। तीनों युवक एक ही बाइक पर त्योहारों की खरीदारी करने मोरना जा रहे थे।

यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भोकरहेड़ी निवासी विशाल (25) अपने दो साथियों साहिल व करण के साथ धनतेरस पर खरीदारी करने के लिए एक ही बाइक पर सवार होकर मोरना जा रहे थे। बाइक को विशाल चला रहा था। जैसे ही तीनों गांव छछरौली के निकट एक तेज मोड़ पर पहुंचे, उनकी तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी। हादसे में तीनों युवक नाले में गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों को नाले से निकालकर एंबुलेंस की मदद से सीएचसी भोपा भेजा, जहां विशाल को मृत घोषित कर दिया गया। साहिल को सीएचसी पर भर्ती किया गया है, जबकि करण को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया।

यह भी पढ़ें: कबाड़ियों के बड़े कारनामे: आखिर खुल गए अहम राज, पुलिस ने तीन आरोपियों को रंगेहाथ दबोचा, देखिए तस्वीरें

हेलमेट होता तो बच जाती जान 
तीनों युवक यातायात नियमों के प्रति पूरी तरह लापरवाही बरत रहे थे। ट्रिपल राइडिंग के साथ ही किसी भी युवक ने हेलमेट तक नहीं लगाया था। पुलिस के अनुसार, हादसे में जिस युवक की मौत हुई है, उसके चेहरे व सिर में गंभीर चोटें लगीं हैं। यदि उसने हेलमेट लगाया होता, तो संभवत: उसकी जान बच सकती थी और त्योहार पर उसके परिवार को जीवन भर का यह गम न झेलना पड़ता। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें