फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का कहर: मुजफ्फरनगर में तेजी से बढ़ रहे मरीज, एक दिन में मिले नौ नए केस, लोगों में दहशत

Sat, 20 Nov 2021 01:12 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जिले में डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। अब एक दिन में नौ केस मिलने से लोगों में दहशत है। वहीं सीएमओ का कहना है कि मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
डेंगू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। जिले में फिर से नौ केस सामने आए हैं। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि एक दिन में डेंगू के नौ और मामले सामने आए हैं। जिले में लगातार बढ़ रहे डेंगू के कहर से लोगों में दहशत है।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को नौ नए मामले सामने आने के बाद जिले में डेंगू के मरीजों की कुल संख्या 262 हो गई है। बताया गया कि इनमें से 135 केस सिर्फ नवंबर में ही सामने आए हैं।

तेजी से बढ़ रही मरीजों की संख्या 
मुजफ्फरनगर में डेंगू का प्रकोप जारी है। बुखार से पीड़ित छह लोगों में बुधवार को डेंगू की पुष्टि हुई थी। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार का कहना था कि रोगियों का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात
विज्ञापन


जिले में डेंगू के मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को संदिग्ध लक्षण वाले 41 मरीजों के टेस्ट कराए, इनमें से छह पॉजिटिव पाए गए थे। जिले में डेंगू से अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि स्वास्थ्य विभाग बार-बार डेंगू से मौत के सवाल पर इनकार कर रहा है।

यह भी पढ़ें: खास रिपोर्ट: खाप की ‘खाद’ से मजबूत हुईं किसान आंदोलन की जड़ें, पढ़िए भाजपा नेताओं पर गुजरी आपबीती की कहानी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें