फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान्यता हाईस्कूल और छात्रों को थमा दी इंटर की मार्कशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। सीबीएसई से मान्यता प्राप्त एक स्कूल विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। हाईस्कूल की मान्यता होने के बावजूद स्कूल ने एक छात्रा को इंटर की मार्कशीट थमा दी। मामला उस समय खुला जब मार्कशीट के आधार पर छात्रा दूसरे कॉलेज में एडमिशन कराने पहुंची। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्रबंधक व प्रधानाचार्य सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कुरड़ी गांव निवासी मुनेश त्यागी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनकी पौत्री अवनी त्यागी ने वर्ष 2021 में नगर के नोबल इंटर नेशनल एकेडमी से इंटरमीडिएट की परीक्षा दी, जिसमें वह उत्तीर्ण हुई थी। आरोप है कि जब वह अवनी का एडमिशन भायला डिग्री कॉलेज में कराने गए तो वहां पता चला कि जो मार्कशीट उन्हें दी गई है वह फर्जी है और ऑनलाइन इसका कोई विवरण मौजूद नहीं है। मुनेश त्यागी के मुताबिक बाद में छानबीन करने से जानकारी हुई कि नोबल एकेडमी के पास हाईस्कूल तक ही मान्यता है। पुलिस ने मुनेश की तहरीर पर प्रधानाचार्य प्रवीण त्यागी, प्रबंधक रहतूलाल त्यागी व उनकी पुत्री पिंकी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, जब इस संबंध में स्कूल प्रबंधक से संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें