फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी-युगल का खुला राज: मकान में रंगे हाथ पकड़ा, इस हालत में देख हर कोई हैरान, ये है पूरा माजरा

Tue, 23 Nov 2021 10:57 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में मंगलवार को कुछ लोगों ने एक मकान में प्रेमी-युगल को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दे दी गई। अब दोनों के परिजन शादी के लिए तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली में कस्बे के मोहल्ला कानूनगोयान स्थित एक बंद मकान में घुसे प्रेमी-युगल के घंटों तक भी बाहर न निकलने पर लोगों ने अंदर जाकर उन्हें पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के परिजनों को भी बुला लिया। घंटों गहमा-गहमी व हंगामे के बीच दोनों के परिजन उनकी शादी करने पर सहमत हो गए, जिसके बाद मामले का पटाक्षेप हुआ।

विज्ञापन


ये है मामला
कस्बे के मोहल्ला कानूनगोयान स्थित एक बंद मकान में मंगलवार दोपहर बाइक पर दो युवक अपने साथ एक युवती को लेकर पहुंचे। तीनों मकान का ताला खोलकर अंदर चले गए। जब तीनों कई घंटे तक भी मकान से बाहर नहीं निकले तो मोहल्ले के लोगों को शक हुआ और उन्होंने अंदर जाकर देखा तो एक युवक-युवती एक कमरे में बंद मिले, जबकि दूसरा युवक दूसरे कमरे में मौजूद मिला। युवक-युवती को एक कमरे में बंद देख मोहल्ले के लोगों ने हंगामा करते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी। इस पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मकान मालिक को भी वहीं बुला लिया।

यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार
विज्ञापन

 
मकान मालिक ने बताया कि उसने दीपावली पर साफ-सफाई कराने के लिए भूड़ निवासी एक व्यक्ति को मकान की चाबी दी थी। इस पर भूड़ निवासी को भी वहां बुलाया गया, जिसने युवकों में से एक को अपना बेटा बताते हुए उसके द्वारा बिना परिजनों को बताए घर की चाबी लेकर आने की बात कही। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें

सूचना पर कमरे में बंद मिले युवक-युवती के परिजन भी मौके पर जा पहुंचे, जिनके समक्ष दोनों एक-दूसरे से प्यार करने और शादी कर साथ रहने की जिद पर अड़ गए। घंटों की गहमा-गहमी के बाद आखिरकार शाम के समय युवक-युवती के परिजनों ने उनकी शादी करने पर सहमति जता दी, जिसके बाद मामले का पटाक्षेप हो पाया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें