उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में जमीयत उलमा-ए-हिंद का एक प्रतिनिधि मंडल मौलाना नजर मोहम्मद के नेतृत्व में डीएम से मिला। उन्होंने लाउडस्पीकर के सिलसिले में चर्चा की।
विज्ञापन
मौलाना नजर मोहम्मद ने डीएम सीबी सिंह से कहा कि पूरे जिले की मस्जिदों और धार्मिक स्थलों के लाउडस्पीकर को अनुमति होने के बावजूद उतरवाया जा रहा है, रमजान मुबारक के पवित्र महीने में खासतौर से अजान, सहरी और इफ्तार के वक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
डीएम ने कहा कि यह एक कानूनी प्रक्रिया है और उच्च न्यायालय के आदेशानुसार किसी भी धर्म स्थल पर तेज आवाज में लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि हम सब इस कानूनी प्रक्रिया का पालन करें और जहां-जहां तेज आवाज के लाउडस्पीकर लगे हुए हैं उनकी आवाज धीमी करें। अपनी-अपनी तहसीलों में जाकर एसडीएम से लाउडस्पीकर की अनुमति प्राप्त कर लें, अगर इन नियमों का पालन सभी धर्मों के लोगों द्वारा या किसी कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा किया गया तो कहीं कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।