फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: गंगनहर पटरी पर मिले लापता दंपती के कपड़े, सामने आई ये बात, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 06 Dec 2021 04:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जिले में दंपती के लापता होने का मामला सामने आया है। दंपती के कपड़े गंगनहर पटरी पर मिले हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गंगनहर पटरी पर मिले लापता दंपती के कपड़े। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव आसतनगर निवासी आलम पुत्र सब्बीर व उसकी पत्नी तरमीन सोमवार सुबह से गायब थी, जिनके कपड़े भोपा के निकट गंगनहर पटरी पर मिले हैं। वहीं आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने नहर में कूदकर आत्महत्या की है, पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन


जानिए पूरा मामला
मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा में संदिग्ध हालात में गायब बाकरनगर गांव निवासी दंपती के कपड़े गंगनहर किनारे मिलने से लोगों की भीड़ जमा हो गई। आशंका जताई गई कि दंपती ने नहर में कूदकर आत्महत्या की है।

यह भी पढ़ें: शादी की खुशियों में मातम: भीषण हादसे में पति-पत्नी और बेटी की मौत, कार के उड़े परखच्चे, देखिए दर्दनाक तस्वीरें
विज्ञापन


आलम की शादी लगभग 17 वर्ष पूर्व सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव आसतनगर निवासी तरमीन के साथ हुई थी। सोमवार सुबह आलम ने ककरौली थाना के गांव दौलतपुर निवासी बहनोई इरफान को फोन पर बताया कि वह अपनी पत्नी सहित नहर में आत्महत्या कर रहा है। इरफान ने उसे समझाने का प्रयास किया, तो उसने फोन काट दिया। अनहोनी के डर से इरफान ने यह जानकारी आलम के साले के साले साजिद को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंच दंपती की तलाश शुरू कर दी। दोनों के कपड़े तिस्सा रजबहे के सामने गंगनहर किनारे से मिले। पति-पत्नी की नहर में डूबकर आत्महत्या करने की घटना की चर्चा जंगल में आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वारदात से दहला इलाका: पहले बच्चों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद उठाया खौफनाक कदम, देखें मौके की तस्वीरें

मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने दंपती के गंगनहर में गिरकर आत्महत्या की आशंका के चलते सिंचाई विभाग के अधिकारियों से निकट के दो रजबहों का पानी बंद कराकर तलाश की। 

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। दंपती के गंगनहर में डूबने की आशंका के चलते उनके शवों की तलाश की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें