फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: रोडवेज की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, ग्रामीणों ने बस पर किया पथराव

Mon, 06 Dec 2021 12:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में एक बुढ़ाना मुजफ्फरनगर मार्ग पर तातली गांव के नजदीक एक बस ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
पथराव के बाद टूटा बस का शीशा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हुए एक दर्दनाक हादसे में एक स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग पर तावली गांव के पास रोडवेज बस की साइड लग जाने से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ने बस नहीं रोकी तो छात्रों ने बस पर पथराव कर दिया। हालांकि पथराव में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : मुजफ्फरनगर: रात में 17 छात्राओं को स्कूल में रोककर छेड़छाड़, 17 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज, एसओ लाइन हाजिर 

मुजफ्फरनगर की जनकपुरी निवासी सोनम (45) अपनी बेटी स्वाति के साथ अपने मायके शाहडब्बर गांव गई थी। सोमवार को मायके से स्कूटी पर सवार होकर दोनों मां बेटी जनकपुरी के लिए निकली थी। स्कूटी स्वाति चला रही थी। तावली गांव के पास मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही रोडवेज बस की साइड स्कूटी में लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में स्कूटी सवार सोनम की मौत हो गई और स्वाति गंभीर घायल हैं। हादसे के बाद चालक ने बस को नहीं रोका तो सड़क पर खड़े छात्रों ने बस पर पथराव कर दिया। चालक शाहपुर के पास बस को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस बस को थाने ले गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें