मुजफ्फरनगर जनपद में बुढ़ाना क्षेत्र की उमरपुर पुलिस चौकी के पास पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में गंभीर रूप से झुलसे 25 वर्षीय वेल्डर की उपचार के दौरान मौत हो गई। फैक्टरी मालिक के भाई की पहले ही मौत हो गई थी। वेल्डर बैडमिंटन का खिलाड़ी था और स्थानीय प्रतियोगिताओं में भी शिरकत करता था।