फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: इकलौते बेटे सिपाही की मौत, कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल, हरियाणा में दबिश देने गई मुजफ्फरनगर पुलिस

Tue, 28 Dec 2021 11:18 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

हरियाणा में दबिश देने गई मुजफ्फरनर पुलिस की गाड़ी पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक सिपाही की मौत हो गई, जबकि कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। सिपाही अपने परिवार में इकलौता चिराग था।
विज्ञापन
सिपाही सुमित का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में दबिश देकर वापस लौट रही मुजफ्फरनगर जिले की नई मंडी कोतवाली पुलिस टीम की स्कॉर्पियो गाड़ी टायर फटने से पेड़ से टकरा गई। करनाल-गंगोह रोड पर हुए हादसे में एक सिपाही की मौत हो गई। कई सिपाही घायल हो गए। एक घायल सिपाही की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की जानकारी पाकर मंडी पुलिस करनाल के लिए रवाना हो गई।

विज्ञापन

 
एक वांछित शातिर अपराधी की लोकेशन मिलने के बाद नई मंडी कोतवाली पुलिस टीम दो गाड़ियों में हरियाणा गई थी। एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सिपाही सुमित, देवेंद्र, सुनील, सोहनवीर, मोहित व राहुल सवार थे। दोनों गाड़ी आगे पीछे थीं। हरियाणा के करनाल में गांव कुंजपुरा के पास मंगलवार सुबह स्कॉर्पियो का टायर फट गया। बेकाबू होकर गाड़ी सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में सिपाही सुमित की मौत व अन्य सभी सिपाही घायल हो गए। 

यह भी पढ़ें: फिर बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी राहुल काला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, किरायेदार बोले- हम बेघर हो गए, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


बताया गया कि राहुल की हालत गंभीर बनी है। पीछे गाड़ी में चल रहे सिपाहियों ने सभी घायलों को करनाल के अमृतधारा अस्पताल में भर्ती कराया। यह जानकारी मंडी कोतवाली में दी तो पुलिस टीम करनाल के लिए रवाना हो गई। सिपाही की मौत से पुलिसकर्मियों में शोक है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भयावह हादसे की तस्वीरें: मातम में बदलीं बर्थडे की खुशियां, बेटे का शव देख बेहोश हुई मां, डॉक्टर बनने का सपना चकनाचूर

बताया गया कि सूचना देने पर गाजियाबाद के गांव अटोरा नंगला से सुमित के परिजन करनाल पहुंच गए। परिजन मंगलवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव अपने साथ ले गए हैं। सुमित वर्ष 2015 में पुलिस में भर्ती हुआ था। वर्तमान में वह नई मंडी थाने की बीबीपुर चौकी पर तैनात था। सुमित के पिता गाजियाबाद में कारोबारी हैं। सुमित अपने परिवार का इकलौता बेटा था। वहीं गंभीर घायल राहुल बागोवाली चौकी पर तैनात है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें