फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुजफ्फरनगर में भाकियू कार्यकर्ताओं का हंगामा, राकेश टिकैत भी धरने में हुए शामिल, उठाई ये मांग

Tue, 28 Dec 2021 04:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मुजफ्फरनगर में भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत धरने पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह जानते हैं कि जिला पंचायत कौन चला रहा है। प्रशासन और अधिकारी निष्पक्ष तरीके से कार्य करें।
विज्ञापन
राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जिला पंचायत के 13 सदस्यों को विकास कार्यों के लिए बजट नहीं मिलने से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। जिला पंचायत कार्यालय पर तालाबंदी कर दी। सदस्यों ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष भेद भाव से कार्य कर रहे हैं। 

विज्ञापन


भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत धरने पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह जानते हैं कि जिला पंचायत कौन चला रहा है। प्रशासन और अधिकारी निष्पक्ष तरीके से कार्य करें। सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार धरने पर पहुंचे।  

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर : विधानसभा चुनाव से पहले अवैध शराब के बड़े खेल का खुलासा, 12 गिरफ्तार, 30 लाख की शराब बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रशासन और भाकियू कार्यकर्ताओं की कमेटी बनाकर दो दिन में समाधान का भरोसा दिलाया गया। इसके बाद कार्यकर्ता अपने घर लौट गए। टिकैत ने कहा कि अगर समाधान नहीं हुआ तो कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन दोबारा किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें