फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता का मर्डर: इकलौते बेटे के नहीं कांपे हाथ, रुपयों के लिए सिर में मारी गोली, बहन को किया था कमरे में बंद

Tue, 19 Dec 2023 09:46 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar Murder Case : इकलौते बेटे ने रुपयों के लिए अपने पिता की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। उसने वारदात के दौरान बहन को कमरे में बंद कर दिया था।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रीन कॉरिडोर में जमीन अधिग्रहण के बाद मिले मुआवजे की राशि को लेकर विवाद के बाद फुगाना थाना क्षेत्र के गांव करौदा महाजन में इकलौते बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं बहन को तमंचे से डराकर कमरे में बंद कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना थाना फुगाना के गांव करौदा महाजन निवासी किसान शिवराज (52) की चार बीघा जमीन ग्रीन कॉरिडोर में अधिग्रहित की गई थी। किसान को लगभग 70 से 80 लाख रुपये मुआवजा मिला। रुपयों को लेकर शिवराज और उसके इकलौते बेटे सूरज (25) में विवाद रहता था।

सोमवार देर रात दोनों के बीच विवाद हो गया। शिवराज ने रुपये देने से इन्कार कर दिया। इससे गुस्साए सूरज ने घर में मौजूद अपनी बहन अंशु को कमरे में बंद कर दिया और तमंचे से पिता के सिर में गोली मार दी। दिन निकलने पर कमरे में बंद अंशु ने गांव में ही रहने वाले अपने चाचा मनोज को सूचना दी।

इसके बाद दोनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को वारदात की जानकारी दी। एसपी देहात संजय कुमार और सीओ फुगाना यतेंद्र नागर ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

यह भी पढ़ें: Meerut: आखिर तीसरी मंजिल से क्यों कूदा BCA का छात्र? सामने आई सुसाइड की बड़ी वजह, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि आरोपी युवक अपने पिता से रुपये मांगता था, इसलिए दोनों में विवाद हुआ। इसी विवाद में बेटे ने पिता की हत्या कर दी। आरोपी बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: दिनदहाड़े महिला की हत्या: मायके में थी सोनी, बाइक सवार बदमाशों ने बीच रास्ते रोककर ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें