इस हादसे से अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद बस होली एंजल्स स्कूल के सामने डिवाइडर पर चढ़कर रुक हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान टाउन हॉल रोड पर जाम लग गया।
अवरुद्ध हुआ रास्ता, लगा लंबा जाम
खतौली डिपो की रोडवेज बस जैसे ही डिवाइडर में टकराई तो रास्ता अवरुद्ध हो गया। इसके बाद दोनों ही तरफ लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची थाना सिविल लाइन पुलिस ने रूट डायवर्ट कर वाहनों को निकाला। यातायात क्रेन से बस को हटवाकर जाम खुलवाया। इस दौरान करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
ये लोग हुए घायल
हादसे में शहर के ही विजयकांत, काजल शर्मा पत्नी सुशांत, उर्मिला, पंकज और कैलाश घायल हुए। इन्हें पास के ही इला अस्पताल में भर्ती कराया गया।