फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुजफ्फरनगर के व्यक्ति से हड़पे 1.42 करोड़ रुपये, हरियाणा के पिता-पुत्र समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 29 Apr 2022 10:57 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के एक व्यक्ति से हरियाणा निवासी पिता-पुत्र ने 1.42 करोड़ रुपये हड़प लिए। पीड़ित व्यक्ति ने पिता-पुत्र समते चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
रुपये - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी नोआबाद के रहने वाले एक व्यक्ति ने हरियाणा निवासी पिता-पुत्र समेत दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध लाखों रुपये झूठ बोलकर हड़पने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी नोआबाद निवासी राजपाल सिंह ने बताया कि हरियाणा के जिला महेंद्रगढ़ के गांव नांगल निवासी सुल्तान सिंह व उसके पुत्र श्याम सिंह के साथ काफी वर्षों से मेलजोल था। जान पहचान के कारण सुल्तान सिंह ने कई वर्ष पूर्व राजपाल सिंह से 1.42 करोड़ रुपये जमीन खरीदने का बहाना बनाकर उधार लिए थे। पिता पुत्र ने कुछ समय पश्चात रुपये वापस करने का वायदा किया था। लेकिन काफी वर्ष बीत जाने के बाद भी रुपये वापस नहीं किए। 

यह भी पढ़ें: टूटा गमों का पहाड़: परिवार के तीन लोगों की मौत, शादी के चंद घंटों बाद गई दूल्हे की जान तो कहीं डांस करते हुए मौत, भावुक हैं तस्वीरें
विज्ञापन


अब पीड़ित राजपाल सिंह ने पिता-पुत्र समेत दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध आपस में साजिश कर रुपये हड़पने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

यह भी पढ़ें: अलविदा जुमे की नमाज फिर जमकर हंगामा: एक घंटे तक लगते रहे 'अल्लाह हू अकबर' के नारे, व्यापारियों ने दहशत में बंद कीं दुकानें, तस्वीरें

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें