मुजफ्फरनगर के भैंसी गांव में भाजपा प्रत्याशी का विरोध
- फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर जनपद में खतौली से भाजपा के विधायक और प्रत्याशी विक्रम सैनी का गुरुवार को भैसी गांव में जमकर विरोध किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने विक्रम सैनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं ग्रामीणों ने भाजपा प्रत्याशी के सामने ही चौधरी जयंत सिंह के समर्थन में खूब नारे लगाए। प्रचार करने पहुंचे विधायक की गाड़ी का घेराव कर लोगों ने कहा कि विधायक ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिए हैं।