फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव की बात: अखिलेश-जयंत की मुलाकात से बढ़ी दावेदारों की धड़कन, सीटों के बंटवारे पर पैनी नजर

Wed, 24 Nov 2021 12:12 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। वहीं मंगलवार को लखनऊ में अखिलेश यादव और चौधरी जयंत के बीच मुलाकात हुई तो टिकट के दावेदारों की धड़कनें बढ़ गईं।
विज्ञापन
अखिलेश यादव से मिले चौधरी जयंत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की मुलाकात ने दोनों दलों के टिकटार्थियों की बेचैनी बढ़ा दी है। दोनों की ओर से किए गए ट्वीट के बाद टिकट के दावेदारों की नजर मुलाकात के नतीजों पर टिक गई। हालांकि गठबंधन का एलान और सीटों के आवंटन की अभी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकन सोशल मीडिया पर चल रही खबरें वायरल होने के साथ दावेदार सक्रिय हो गए हैं। 

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में सपा और रालोद के बीच गठबंधन होना तय है। लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई। मंगलवार को रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर फोटो ट्वीट करते हुए ‘बढ़ते कदम’ लिखा। 

उधर, अखिलेश यादव ने भी ‘ चौधरी जयंत के साथ बदलाव की ओर’ लिखकर फोटो ट्वीट किया। दोनों नेताओं की मुलाकात की जानकारी जैसे ही रालोद-सपा नेताओं को मिली तो बेचैनी बढ़ गई। दोनों दलों के बीच गठबंधन से चुनाव लड़ने को लेकर यह मुलाकात हुई है, यह दोनों नेताओं के ट्वीट से लगभग साफ हो गया है। लेकिन अभी किसी ने भी इसकी अपनी तरफ से घोषणा नहीं की है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार

सोशल मीडिया पर रालोद के खाते में 40 सीट
गठबंधन के साथ ही सीटों के बंटवारे की खबरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। जिसमें बताया जा रहा है कि सपा ने रालोद को 40 सीटें दी हैं, लेकिन इनमें भी चार सीटों पर प्रत्याशी जहां रालोद का होगा, तो सिंबल सपा का रहेगा। लेकिन इन खबरों में कौन सी विधानसभा रालोद के खाते में होगी, यह स्पष्ट नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें

छह सीटों में बंटवारे पर टिकी नजर
जिले की मुजफ्फरनगर सदर, खतौली, बुढ़ाना, चरथावल, पुरकाजी सुरक्षित और मीरापुर सीट को लेकर भी फैसला होना है। दोनों दलों में टिकटार्थियों की लंबी लाइन लगी हुई है। इनमें चरथावल सीट पर सबसे ज्यादा दिलचस्प होड़ मची हुई है। टिकट के दावेदारों की नजर भी दोनों दलों के नेताओं की मुलाकात पर रही।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें