रतनपुरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के भनवाड़ा से टांडा माजरा मार्ग पर स्थित बंद पड़े ईंट भट्ठे पर छापा मारा। जहां दो युवक तमंचे बनाते हुए मिले। पुलिस ने घेराबंदी कर एक युवक को दबोचा लिया, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया था। पकड़े गए युवक ने अपना नाम शहजाद पुत्र शकूर निवासी गांव भनवाड़ा बताया था।
यह भी पढ़ें: स्टडी रिपोर्ट में खुलासा: कोरोना की तीन लहर... सबसे ज्यादा युवाओं पर कहर, पढ़िए अमर उजाला की खास रिपोर्ट
वहीं फरार साथी का नाम जाबिर निवासी गांव जौला थाना बुढ़ाना बताया गया। मौके से तैयार हुए 15 तमंचे, एक रायफल, एक बंदूक और भारी मात्रा में कारतूस भी बरामद हुए थे। इसके अतिरिक्त छह अधबने तमंचे, 26 नाल, चार बट व बाड़ी, 10 इंजेक्टर, ड्रिल मशीन, 20 स्प्रिंग, 10 ट्रीगर, शिकंजा, केबिल व वेल्डिंग मशीन और अन्य उपकरण बरामद हुए थे।