सदर सीट पर एक बार जीत सका मुस्लिम
सदर सीट पर हमेशा ही कांटे का मुकाबला हुआ है। लेकिन सिर्फ एक बार ही मुस्लिम यहां से जीतकर विधानसभा पहुंचा। बीकेडी (भारतीय क्रांति दल) के टिकट पर 1969 में सईद मुर्तजा सदर विधानसभा सीट से जीत हासिल करने में कामयाब हुए थे।
यह भी पढ़ें: चंद्रशेखर आजाद बोले : मंडल-कमंडल की लड़ाई में खत्म होगा कमंडल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने लडूंगा चुनाव
जानिए शहर में मतदातओं का गणित
कुल मतदाता 356283
पुरुष मतदाता 189918
महिला मतदाता 166325
मंगलामुखी 40
शहर में किस उम्र के कितने मतदाता
उम्र मतदाता
18-19 4777
20-29 73006
30-39 98370
40-49 73084
50-59 54912
60-69 32569
70-79 14657
80-89 4183
90-99 687
100 प्लस 38
विष्णु की जीत से शुरू हुई स्वरूप परिवार की राजनीति
शहर सीट पर 1967 से नई राजनीति की शुरूआत भी हुई। यहां निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर विष्णु स्वरूप विधायक बने थे, लेकिन इसके अगले चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर उनके भाई चित्तरंजन स्वरूप विधानसभा पहुंचे। स्वर्गीय चितरंजन स्वरूप 2002 और 2012 में सपा के टिकट पर विधानसभा पहुंचे और मंत्री बने थे। इस बार उनके बेटे सौरभ स्वरूप चुनाव मैदान में है।
लखनऊ और दिल्ली के फैसले करते थे विद्याभूषण
शहर में कांग्रेस के टिकट पर 1980 में विद्या भूषण विधायक बने थे। उनकी तूती शहर में ही नहीं, बल्कि लखनऊ और दिल्ली में भी बजती थी। स्वर्गीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के करीबियों में रहे। विधानसभा से पहले वह 17 फरवरी 1973 को पालिकाध्यक्ष भी चुने गए थे। सियासत की गलियों में उनके किस्से आज भी शहर में खूब सुने और सुनाए जाते हैं।
सुरेश संगल ने सादगी से बनाई अपनी पहचान
डीएवी डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर सुरेश संगल भाजपा की लहर में 1991 और 1993 में शहर सीट से विधायक बने थे। सादगी उनकी पहचान रही। विधायक रहने के दौरान भी हमेशा कक्षाएं ली।
शहर से जीतकर तीन महिलाएं पहुंची विधानसभा
शहर सीट से 1977 में जनता पार्टी की मालती शर्मा, 1985 में कांग्रेस की चारुशीला और 1996 में भाजपा की सुशीला विधायक चुनी गई थीं।