फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र भिजवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा में परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र भिजवाए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड की परीक्षा की प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। सोमवार को जनपद के सभी 66 परीक्षा केंद्रों को प्रश्न पत्र का वितरण करते हुए कड़ी सुरक्षा में उनको केंद्र तक भिजवाया गया है। इसके साथ ही उनकी निगरानी के लिए भी सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर जिस स्थान पर प्रश्न पत्र रखे गए है, वहां पर चौबीस घंटे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रहेगी।
विज्ञापन

महावीर चौक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाओं के साथ ही प्रश्न पत्रों का भी परीक्षा केंद्रों के लिए वितरण किया गया। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने जीआईसी पहुंचकर अपनी मौजूदगी में प्रश्न पत्रों का वितरण कराया। बताया कि इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा छह मार्च तक चलेगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए जनपद में 66 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिले को पांच जोन और 16 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। इसके साथ ही सचल दल और स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 59 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें