फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। पुलिस ने मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके कब्जे से अटाली गांव के जैन मंदिर में हुई चोरी के सिक्के बरामद किए।
विज्ञापन

रविवार रात पुलिस बुढ़ाना-चंधेड़ी रोड़ पर गश्त कर रही थी। चंधेड़ी गांव के गेट के पास पुलिस को सड़क किनारे एक युवक खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोका तो वह फायर करता हुआ खेत में घुस गया। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए बदमाश को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान तमंचा और कारतूस बरामद किए। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश साजिद पुत्र साबिर कस्बे के मोहल्ला सफीपुर पट्टी का रहने वाला है। वह हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ कोतवाली में कई मुकदमे हैं। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उजैन मंदिर से चुराए सिक्के बरामद किए। इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ के दौरान बदमाश ने अटाली के जैन मंदिर से मूर्ति एवं अन्य सामान चुराने तथा मेरठ जनपद के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की एक फैक्टरी से जनरेटर की बैटरी चुराने की घटनाओं को स्वीकार किया। पुलिस ने बताया कि जैन मंदिर में चोरी करने में इसका दूसरा साथी कस्बा निवासी नौशाद बिलोरी भी इसके साथ था। चोरी की घटना के बाद से वह कस्बे से बाहर बताया गया है। जल्दी ही जैन मंदिर से मूर्ति चुराने वाले दूसरे चोर को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें