कौन किस सीट को छोड़ रहा
गठबंधन में रालोद सदर और खतौली विधानसभा को सपा के लिए छोड़ना चाहती है। जबकि सपा बुढ़ाना विधानसभा को रालोद के लिए छोड़ने के लिए तैयार है। मीरापुर और पुरकाजी पर बैठकर बात करने की स्थिति है, जबकि चरथावल पर सबसे अधिक उठापटक रहेगी।
वर्तमान में सपा-रालोद खाली हाथ
जिले की प्रत्येक सीट पर भाजपा का कब्जा है। सदर सीट पर कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, बुढ़ाना में भाजपा के उमेश मलिक, पुरकाजी सुरक्षित सीट पर प्रमोद ऊंटवाल, मीरापुर में अवतार भड़ाना और खतौली में विक्रम सैनी विधायक है। चरथावल से विधायक चुने गए विजय कश्यप का निधन हो चुका है। वर्तमान में सभी सीटों पर भाजपा के विधायक है।
यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात
सीटों का बंटवारा हाईकमान करेगा। शीर्ष नेतृत्व को पूरा गणित बताया गया है।
- प्रमोद त्यागी, सपा जिलाध्यक्ष
समय-समय पर जो जानकारियां मांगी गई है, वह नेतृत्व को दी जा रही है। सीटों के बंटवारे पर शीर्ष नेतृत्व का फैसला मान्य होगा।
- प्रभात तोमर, रालोद जिलाध्यक्ष