थोड़ी सी लापरवाही जिंदगी पर पड़ सकती है भारी
खतौली। अनलॉक वन लागू होने के साथ ही कोरोना का संक्रमण तेजी के साथ फैलता जा रहा है। लॉकडाउन में इक्का-दुक्का केस सामने आ रहे थे, जबकि अनलॉक वन में खतौली क्षेत्र के कोने-कोने से एक साथ कई-कई लोग संक्रमित मिलने लगे हैं। तेजी से बढ़ते संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग सकते में है। आमजन भी अपनी सेहत को लेकर लापरवाह बना हुआ है।
भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र जैन ने अपने प्रतिष्ठान पर कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप पर रोकथाम को लेकर लोगों से वार्ता की। उन्होंने लोगों से कहा कि सभी व्यक्ति अपने परिचितों, रिश्तेदारों, ग्राहकों आदि को फोन से, व्हाटसअप के जरिये मेसेज भेजकर लोगों को जागरूक करें। बैठक में इरशाद गुर्जर, आसिफ मलिक, बाबू मोहिब मलिक, अंकित जैन, संजू जैन, अशोक, नितिन आदि शामिल रहे।