नवीन मंडी स्थल पर निरीक्षण के दौरान सोशल डिस्टेन्स से बेपरवाह दिखे केद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालि?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
गेहूं कटाई में किसानों को नहीं आने देंगे परेशानी : डा. बालियान
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के बीच व्यापारियों और किसानों को आ रही समस्याओं को जानने केंद्रीय पशुधन राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान नवीन मंडी कूकड़ा पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसान के किसी काम पर रोक नहीं है। गेहूं कटाई में कोई परेशानी नहीं आने देंगे।
नवीन मंडी में भाजपा नेता अचिंत मित्तल के प्रतिष्ठान पर बालियान ने व्यापारियों की समस्या सुनी। व्यापारियों ने उनके सामने गुड़ के डिब्बे नहीं बन पाने की समस्या रखी। उन्होंने कहा कि किसी तरह की कोई समस्या नहीं आएगी। इसके बाद व्यापारी नेता श्याम सिंह सैनी के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर किसानों से बातचीत की। डा. बालियान ने कहा कि जिस तरह गन्ने की कटाई को लेकर कोई समस्या नहीं आ रही है। खेतों में गन्ने की छिलाई और मिलों में पेराई लगातार चल रही है। कोल्हुओं में गन्ना लगातार पेरा जा रहा है और गुड़ सीधे मंडी पहुंच रहा है। गेहूं की कटाई में कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। किसान पर खेती के किसी काम के लिए प्रतिबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक खेतों में गन्ना है चीनी मिलें चलती रहेंगी। किसानों पर जो अतिरिक्त गन्ना है उसका सर्वे हो गया है। जल्दी ही इसका सट्टा भी जारी हो जाएगा। इस मौके पर संजय मित्तल, अरुण खंडेलवाल, जितेंद्र कुच्छल, राजीव गर्ग मौजूद रहे।