फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मेद अली नगराध्यक्ष, ताहिर बने नगर महासचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जमीयत उलमा शहर इकाई की चुनावी बैठक मस्जिद नुमाइश कैंप में संपन्न हुई। बैठक में उम्मेद अली को नगराध्यक्ष और मौलाना ताहिर कासमी नगर महासचिव चुना गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जमीयत उलमा के प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना नजर मोहम्मद कासमी और प्रदेश सचिव हाजी शाहिद त्यागी मौजूद रहे। कासमी ने जमीयत उलमा-ए-शहर के दो साल के कार्यों को रिकार्ड सदस्यों के सामने प्रस्तुत किया। मौलाना मुकर्रम अली के अनुमोदन पर सर्वसम्मति से हकीम उम्मीद अली को नगराध्यक्ष और मौलाना ताहिर कासमी को 2021-22 के कार्यकाल के लिए नगर महासचिव मनोनीत किया। जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। मुफ्ती नदीम, मुजीब-उर-रहमान, मौलाना गुलजार, मुहम्मद अमजद, मौलाना अब्दुल्ला, मौलाना मोहम्मद अहमद, कारी नफीस, मौलाना शाहिद को शहर उपाध्यक्ष और कारी सलीम मेहरबान, कारी मोहम्मद जीशान, मौलाना सलमान, डॉ इफ्तिखार, डॉ मोहम्मद अफजल, शमीम कस्सार, मास्टर राहत अली, मुफ्ती दानिश, मौलाना दानिश अखलाक और कोषाध्यक्ष कारी इसरार को चुना गया।
जिला महासचिव मौलाना मुकर्रम कासमी ने संचालन किया। मौके पर मौलाना नजर मोहम्मद, मौलाना मोहम्मद कासिम, हाजी शाहिद त्यागी, मौलाना मुकर्रम अली, मौलाना ताहिर कासमी, हाजी अजीजुर्रहमान, इकराम कस्सार, सलीम मलिक, प्रधान मुरसलीन, हाजी शमीम अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें