फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में हत्याओं के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के प्रकाश चौक पर नेताओ के चेहरे पर पेन्ट कर विरोध जताते क्रांति सेना के कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा हिंदुओं की लगातार की जा रही हत्याओं के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

क्रांति सेना के कार्यकर्ता रविवार को प्रकाश मार्केट स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां से प्रदेश महासचिव मनोज सैनी, महिला शाखा मंडल प्रभारी पूनम अग्रवाल व पूर्व नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए प्रकाश चौक पहुंचे। जहां सत्ताधारी दल के अलावा विपक्ष की भूमिका की कड़ी आलोचना करते हुए प्रदर्शन किया। मांग की कि जम्मू-कश्मीर में मारे गए सभी हिंदुओं के परिजनों को एक-एक करोड़ मुआवजा व परिजन को सरकारी नौकरी दी जाए। मौके पर प्रदेश महासचिव मनोज सैनी, महिला मंडल अध्यक्ष पूनम अग्रवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी, अनुज चौधरी, राजेश कश्यप, अवनीश चौहान, आलोक अग्रवाल, आशीष मिश्रा, बसंत कश्यप, महिला जिला प्रभारी प्रेम लता शर्मा, रविंद्र सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें