तीसरे युवक की भी मौत, तीनों की हुई पहचान
मुजफ्फरनगर में हुए दर्दनाक हादसे में घायल युवक की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक तीनों युवकों की पहचान हो गई है। सीओ मंडी रूपाली राव ने बताया कि जानसठ रोड पर हुए हादसे में राहुल पुत्र सुभाष निवासी एकता विहार रुड़की चुंगी थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर व दो अन्य अनुराग व सतपाल निवासी झांसी की मृत्यु हो गई। अभी तहरीर नहीं आई हैं। झांसी से परिजन अभी पहुंचे नहीं है।