फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बच्ची सहित दो की मौत, 22 घायल

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के जिला अस्पताल में भर्ती मेरठ-करनाल मार्ग पर हुए सड़क हादसे में घायल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। मेरठ-करनाल हाईवे पर फुगाना थाना क्षेत्र में लोई सराय गांव के पास अनियंत्रित कैंटर ने पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में एक मजदूर और पांच साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि 22 मजदूर घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला चिकित्सालय और मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पंजाब के होशियारपुर जिले के बिरमपुर पिंड से चंदौसी, बदायूं, संभल, अलीगढ़ और मुरादाबाद के 23 मजदूर पिकअप में सवार होकर अपने घर होली मनाने के लिए निकले थे। बुधवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे मजदूरों ने लोई सराय के पास पिकअप रुकवा ली और पीछे-पीछे बाइक पर चल रहे दो मजदूरों का इंतजार करने लगे। इसी दौरान शामली की ओर से तेज गति से आए अनियंत्रित कैंटर ने पिकअप में टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हाईवे से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना पहुंची, जहां संभल के भुलावाई गांव निवासी वेदराम (33) पुत्र नत्थू और बदायूं के हुसैनपुरा गांव निवासी छवि (05) पुत्री अतर सिंह की मौत हो गई। सात घायलों को जिला चिकित्सालय और 11 घायलों को मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। संभल के भुलावई निवासी टिंकू पुत्र मुरारी सिंह ने आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में ये लोग हुए घायल
- जितेंद्र पुत्र रामबाबू निवासी अलावरपुर बनियाठेर, संभल
- अनिकेत पुत्र भूरे, निवासी गंज, संभल
- विजय पुत्र राधेश्याम निवासी रहटौर, संभल
- इंद्रपाल पुत्र मुरारी निवासी, भुलावई, संभल
- विमलेश पुत्री रामभरोसे, निवासी बड़ी छिब्बू बदायूं
- कमलेश पत्नी विजय, निवासी बिड़ी छिब्बू बदायूं
- धीरज पुत्र रामभरोसे, निवासी बड़ी छिब्बू बदायूं
- ओमकार पुत्र रामभरोसे, निवासी बिड़ी छिब्बू बदायूं
- सुधा पुत्री वीर सिंह, निवासी बिड़ी छिब्बू बदायूं
- आशा पत्नी वीर सिंह, निवासी बिड़ी छिब्बू बदायूं
- दीनानाथ पुत्र रामभरोसे, निवासी बिड़ी छिब्बू बदायूं
-विमलेश पुत्र रामभरोसे, निवासी बिड़ी छिब्बू बदायूं
- अतर सिंह पुत्र गंगाराम निवासी, हुसैनपुर बदायूं
- राजदुलारी पत्नी अतर सिंह, हुसैनपुर, बदायूं
- लतेश पुत्री जगदीश, निवासी अलीगढ़
- मुन्नी पत्नी रजनीकांत, गुंथर, चंदौसी
- सुमना पुत्र रजनीकांत, गुंथर चंदौसी
- सन्नी पुत्र गणपत निवासी, मीरापुर शाहबाद, रामपुर
- अशोक पुत्र गणपत निवासी, मीरापुर शाहबाद, रामपुर
- कृष्ण पुत्र श्रवण निवासी, मीरापुर शाहबाद, रामपुर
- जबर सिंह पुत्र होरी लाल, निवासी सहसपुर बिलारी मुरादाबाद
- नरेश पुत्र प्रेम सिंह, बिरमपुर, होशियारपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें