फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो की मौत, 138 नए मरीज मिले

विज्ञापन
महावीर चौक पर कोरोना टेस्ट कराती महिला। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कोरोना से दो की मौत, 138 मरीज संक्रमित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोविड अस्पताल बेगराजपुर में भर्ती दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। सोमवार को विभिन्न स्थानों पर हुई जांच में 138 मरीज संक्रमित मिले हैं। कवाल की अस्थायी जेल में भी 34 बंदी और संक्रमित हो गए हैं। एसओ चरथावल सहित पांच पुलिसकर्मी भी पॉजिटिव आए हैं। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 1123 पर पहुंच गई है।
एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कोविड अस्पताल में भर्ती दो मरीजों की मौत हो गई। नुमाइश कैंप निवासी 47 साल के व्यक्ति को कोरोना संक्रमित होने पर भर्ती कराया गया था। रविवार रात्रि में उसकी मौत हो गई। आनंदपुरी निवासी 80 साल के वृद्ध की भी मृत्यु हो गई। दोनों का अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल के तहत किया गया। इसके अलावा 138 नए मरीज मिले हैं। इनमें कवाल की अस्थाई जेल के 34 नए बंदी भी शामिल हैं। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चरथावल थाने के एसओ समेत तीन पुलिस कर्मी भी पॉजिटिव आए है। थाना सिविल लाइन और पुलिस लाइन में भी दो कर्मचारी संक्रमित पाए गए। खतौली एक्सिस बैंक और शहर में कोर्ट रोड एसबीआई शाखा के कर्मचारी भी संक्रमित मिले हैं। इंदिरा कालोनी, ब्रहमपुरी, वकील रोड, गांधी कालोनी, नई मंडी, अग्रसेन विहार, रामपुरी, पटेलनगर गंगा रामपुरा आदि स्थानों पर भी मरीज मिले हैं। जिले में टोटल केस 3427 हो गए हैं। सोमवार को 78 मरीज ठीक हुए। अब तक 2262 मरीज ठीक हो चुके है, फिर भी एक्टिव केस बढ़ते हुए 1123 हो गए है। उधर, लगातार मरीज मिलने पर उनके कांटेक्ट भी बढ़ गए है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने रैपिड एंटीजन जांच बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक न्यायिक अधिकारी के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर सोमवार को सभी कोर्ट और कार्यालय बंद रहे। कोर्ट परिसर को सैनिटाइज कराया गया।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख का निधन
मुजफ्फरनगर। शामली के पूर्व ब्लाक प्रमुख कविंद्र मलिक का नोएडा के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। कोरोना संक्रमण के कारण उन्हें नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि बाद में उनकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ गई थी। वो कूड़ाना गांव के निवासी थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें