फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर कोरोना वायरस का साया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पर कोरोना वायरस का साया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद पुलिस कोरोना वायरस की चपेट में आ चुकी है। एसपी सिटी के साथ ही शहर के दो कोतवाल, एक देहात के एसओ सहित कई पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं। इसके चलते थानों में कोरोना का खौफ छाने लगा है, वहीं कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।
कोरोना वायरस से वर्तमान में जनपद पुलिस अग्रिम मोर्चे पर रहकर जूझ रही है। एक तरफ जहां शहर के विभिन्न स्थलों पर हो रही कोरोना की त्वरित जांच में हर तीसरा व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया जा रहा है, वहीं ऐसे में पुलिसकर्मी बिना पीपीई किट और जरूरी बचाव संसाधनों के मुख्य चौराहों व मार्गों पर मुस्तैद रहकर ड्यूटी बजा रहे हैं, जहां हर तरह के व्यक्ति से उनका सीधा संपर्क हो रहा है। यही कारण है कि जनपद पुलिस पर कोरोना संक्रमण का साया मंडराने लगा है। फिलहाल जनपद में एसपी सिटी सतपाल आंतिल के साथ ही नई मंडी कोतवाल योगेश शर्मा, शहर कोतवाल अनिल कपरवान व चरथावल एसओ सूबे सिंह यादव के साथ ही कई पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से पीड़ित हो चुके हैं। इसके चलते एक ओर जहां एसपी सिटी का कामकाज एसपी क्राइम दुर्गेश कुमार सिंह संभाल रहे हैं, वहीं संबंधित कोतवाली व थाने का कार्यवाहक चार्ज एसएसआई के कंधों पर है। इसका सीधा असर जनपद पुलिस के कामकाज पर भी पड़ रहा है, लेकिन इन्हीं हालात में काम करने की मजबूरी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि पुलिस को हर व्यक्ति को फेस करना पड़ रहा है, जिनमें कौन कोरोना पॉजिटिव है, इसका पैमाना किसी के पास नहीं है। अपनी तरफ से एहतियात लगातार बरती जा रही है, लेकिन पुलिसकर्मियों के पास ऐसा कोई बचाव साधन नहीं है, जिससे वे संक्रमित होने से बच सकें। हालांकि बचाव के लिए तमाम जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिसकर्मियों के लिए थाने में काढ़े के साथ ही इम्यूनिटी बढ़ाने वाली दवाएं लगातार उपलब्ध कराई जा रहीं हैं। उन्हें सचेत रहकर ड्यूटी करने और बचाव साधन लगातार अपनाने के निर्देेश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें