फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Muzaffarnagar: हादसे में दो दोस्तों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, रो-रोकर बुरा हाल

Thu, 23 Jun 2022 06:07 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में गुरुवार को दो परिवारों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। यहां रोडवेज बस से कुचलकर दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर पुरकाजी में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।

विज्ञापन


बताया गया कि पुरकाजी निवासी शाहिद (18) और समद (19) बाइक मैकेनिक के पास काम सीखते थे। गुरुवार को दोनों एक बाइक पर सवार होकर किसी काम से निकले थे। जब वह सत्संग भवन के पास पहुंचे तो मुजफ्फरनगर से हरिद्वार जा रही रोडवेज बस ने दोनों को कुचल दिया। वहीं आसपास के लोग घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां दोनों दोस्तों को मृत घोषित कर दिया गया। उधर, घटना की जानकारी लगते ही दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सायमा हत्याकांड: पिता ने गला दबाया और जुबेर ने गोली मारी, दो बेटियों के सिर से छीना मां का साया, खौफनाक थी वारदात

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें