फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू हत्याकांड के दो आरोपियों को जेल भेजा

विज्ञापन
बुढ़ाना में अधिकारियों से मिलते पूर्व मंत्री व मृतक सोनू के परिजन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सोनू हत्याकांड के दो आरोपियों को जेल भेजा
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। गांव परासौली निवासी युवक सोनू कश्यप की हत्याकांड में पुलिस ने दो हत्याभियुक्तों नीरज और प्रियंका को जेल भेज दिया है। पुलिस गोताखोर के साथ सोनू के शव की तलाश में गंगनहर खंगालने में जुटी रही।
गांव परासौली निवासी सोनू दो सितंबर से लापता है। मोबाइल की लोकेशन व कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपी नीरज ने बताया कि सोनू को शराब के नशे में गंगनहर में फेंका गया है। दो दिन से पुलिस सोनू के शव की तलाश में जुटी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय गौतम ने बताया कि शव की तलाश में तीन टीम लगाई गई है। गंगनहर में तीन स्थानों पर उसके शव की तलाश की जी रही है। शनिवार को पुलिस ने सठेड़ी गांव के पास, सरधना व भोले की झाल के पास गंगनहर में शव की तलाश की। पुलिस अभी तक मृतक सोनू का शव बरामद करने में सफलता प्राप्त नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगराज सिंह के नेतृत्व में परिजन मिले अधिकारियों से
शनिवार को सोनू के परिजन तहसील मुख्यालय पहुंचे। पूर्व मंत्री व रालोद नेता योगराज सिंह के नेतृत्व में परिजनों ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार व पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय गौतम से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों को घटनाक्रम बताते हुए शव की बरामदगी की मांग की। सीओ ने परिजनों को बताया कि पुलिस की तीन टीम बनाकर गंगनहर में तलाश करने के लिए भेजी गई है। हत्यारोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि जल्दी ही शव बरामद कर लिया जाएगा। इस मौके पर मृतक की माता कमलेश, बहन नीलम, बहनोई मदन, संदीम कश्यप व उमेश कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें