फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: टैंकर और ट्रक में आमने-सामने की भीषण भिड़ंत, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Fri, 16 Apr 2021 12:22 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में टैंकर और ट्रक में आमने सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में ट्रक और टैंकर की भिड़ंत हो गई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के जानसठ में पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर शीरे से भरे टैंकर और ट्रक में आमने सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टैंकर चालक सहित हेल्पर घायल हो गए। हादसे के बाद कई घंटों तक जाम लगा रहा।

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर गांव ढ़ांसरी गेट के सामने शीरे से भरे टैंकर और सामान से लदे ट्रक में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक चालक बिहार के मझोलिया दतिया की नितांचल कॉलोनी निवासी रमेश (27 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टैंकर चालक मेरठ के परीक्षतगढ़ निवासी मोहब्बत पुत्र नन्हे व हैल्पर घायल हो गया। हादसे के दौरान सड़क पर शीरा बिखर गया। 

यह भी पढ़ें: यूपी-हरियाणा सीमा विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, जमकर पथराव, फायरिंग में एक किसान की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक चालक के शव को ट्रक की बॉडी काटकर बाहर निकाला। पुलिस ने घायल चालक व हैल्पर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने घायल चालक को जिला अस्पताल रेफर किया। हादसे के बाद कई घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त टैंकर और ट्रक को हटवाया। इसके बाद जाम खुलवाया गया। वहीं जाम लगने से वाहन सवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर: गीतकार राजेंद्र राजन का कोरोना से निधन, साहित्य जगत में शोक

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें