फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्ति के जज्बे के साथ स्कूलों में फहराया गया तिरंगा

विज्ञापन
एसडी पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर पौधरोपण करते शिक्षक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
देशभक्ति के जज्बे के साथ स्कूलों में फहराया गया तिरंगा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। देश का 74 वां स्वतंत्रता दिवस स्कूल कॉलेजों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर के कई स्कूलों में ध्वजारोहण कार्यक्रम ऑनलाइन हुआ, जिसमें स्कूली बच्चों ने सहभागिता की।
एसडी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य शिव कुमार शर्मा, सीनियर विंग इंचार्ज कुमुद गार्गी, मिडिल विंग इंचार्ज गीता मित्तल मौजूद रहीं। संगीत अध्यापिका वीणा शर्मा के साथ यामिनी, प्रतिमा, वंदना, नेहा के द्वारा समूह गान की प्रस्तुति की गई, जिसे सुनकर सभी देशभक्ति की भावना से सराबोर हो गए। विद्यालय के सभी छात्रा-छात्राओं ने घर से ही सजीव प्रसारण का उत्साहपूर्वक आनंद लिया। ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य आजादवीर एवं कोआर्डिनेटर आसिफ त्यागी ने ध्वजारोहण किया, यहां कार्यक्रम का शुभारंभ वंदेमातरम् के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन हर्षिता मिश्रा ने किया। ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में ध्वजारोहण प्रधानाचार्या सुतपा बोस ने किया। एमजी पब्लिक स्कूल में स्कूल के प्रबंधक सतीश गोयल ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते इस बार शिक्षा प्रभावित हुई है। कार्यक्रम में रोहित सिंघल, कार्तिक सिंघल विक्रान्त राठी मौजूद रहे। शारदेन स्कूल में प्रबंधक विश्वरतन ने ध्वजारोहण किया। होली एंजिल्स कॉन्वेंट स्कूल में प्रधानाचार्या सिस्टर जूली एवं स्कूल की मैनेजर सिस्टर प्रसन्ना ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन प्रशंसा प्रमाणपत्र प्रेषित किए गए। माउंट लिट्रा जी स्कूल में प्रबंधक नवनीत भारद्वाज ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

नई मंडी स्थित किडजी स्कूल में प्रधानाचार्या चारू भारद्वाज एवं कोआर्डिनेटर शालिनी ने ध्वज फहराया। श्रीकृष्ण जानकी सरस्वती विद्या मंदिर गांधी कालोनी में बनारसी लाल ने ध्वजारोहण किया। विकास आहूजा, अनिल धमीजा, राजसिंह आदि मौजूद रहे। कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म हाईस्कूल में नरेंद्र कुमार गुप्ता ने झंडारोहण किया। डॉ शिवराज सिंह इंटर कालेज में डॉ विपिन कुमार ने झंडा फहराया। प्रधानाचार्य आलोक शर्मा, प्रवीण, कामाक्षी कौशिक, अंजना शर्मा, सरोज कश्यप आदि मौजूद रहे। आशादीप बाल प्रशिक्षण संस्थान में वेद प्रकाश सिंघल ने ध्वजारोहण किया। लोकेश चंद्रा, आरके गोयल, हुकुम चंद्र शर्मा, केके शर्मा, ब्रज मोहन आदि मौजूद रहे। प्राथमिक पूर्वी पाठशाला में नगर शिक्षा अधिकारी डॉ सविता डबराल और आचार्य कुल में होतिलाल शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सीताराम, अमित वर्मा, रफत मिर्जा आदि मौजूद रहे।
डिग्री कॉलेजों में भी फहराया गया तिरंगा
मुजफ्फरनगर। चौधरी महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ नरेश मलिक ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर रोवर लीडर हरिओम शर्मा, हर्षिता तिवारी आदि मौजूद रहे। जैन कन्या डिग्री कॉलेज में प्रबंध समिति के राजकुमार जैन और प्राचार्या डॉ सीमा जैन ने ध्वजारोहण किया। एसडी डिग्री कॉलेज में प्राचार्य एस सी वार्ष्णेय ने ध्वज फहराया।
विज्ञापन

शेरनगर स्कूल में ग्राम प्रधान ने किया ध्वजारोहण
मुजफ्फरनगर। सदर ब्लाक के गांव शेरनगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम प्रधान शाहबुद्दीन द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कोरोना की वजह से बिना विद्यार्थियों के शिक्षिकाओं ने तिरंगा फहराया। प्रधानाध्यापिका सविता कुमारी, राजेश रानी, नीतू रंधावा, इरम रानी, रेनू शर्मा, अनुदेशक ममता रानी, नीतू मलिक, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नीरा कुमारी, श्वेता शर्मा, एकता डबास, पूजा, महेंद्र कुमार, सोराज सिंह, शिक्षा मित्र विजेयता पाराशर, रामकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें