फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य दबोचे, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य दबोचे, एक फरार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस पुलिस ने बझेड़ी फाटक के पास चेकिंग के दौरान वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया, जबकि तीसरा फरार हो गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की सात बाइकों के साथ ही नशे की गोलियां, तमंचा-कारतूस व चाकू भी बरामद किए गए। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने में प्रेसवार्ता में सीओ सिटी हरीश सिंह भदौरिया ने बताया कि बझेड़ी फाटक के पास इंस्पेक्टर डीके त्यागी के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया था। इसी दौरान संदिग्ध बाइक पर तीन युवक वहां पहुंचे, जिन्होंने पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास किया। इनमें से दो को घेराबंदी कर दबोच लिया गया, जबकि तीसरा फरार हो गया। सीओ सिटी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी जाहिद उर्फ भूरा पुत्र इकबाल निवासी मोहल्ला मल्हूपुरा, हाल निवासी नई आबादी खतौली और आरिफ पुत्र शरीफ निवासी मल्हूपुरा हैं। वहीं, फरार आरोपी की पहचान आसिफ पुत्र इंतजार रांघड निवासी, गांव खिवाई थाना सरूरपुर, जिला मेरठ के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से बरामद बाइक जांच में चोरी की पाई गई। इस पर पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर चोरी की छह अन्य बाइकें भी बरामद की गईं हैं। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि आरोपियों के पास से तमंचा-कारतूस, चाकू, एक मोबाइल व नशे की 720 गोलियां भी बरामद की गईं हैं। आरोपी जनपद व आसपास क्षेत्र से बाइक चोरी कर लाने के बाद उन्हें फर्जी कागजात के जरिये देहात क्षेत्र में बेचते थे। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें